- रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
- ब्यूरो चीफ महाराजगंज
मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत सुरक्षा, सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक
MAHARAJGANJ (सिसवा)
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना कोठीभार पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 18/10/2026 को थाना कोठीभार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में उ0नि0 नेहा कुमारी, उ0नि0 योगेन्द्र तिवारी, म0का0 मानसी वर्मा, म0का0 संगीता प्रथा एवं का0 विकास कुमार शामिल रहे।
चौपाल में मौजूद महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चियों को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति टीम ने महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वूमेन पावर लाइन 1090, इमरजेंसी 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, गुड टच-बैड टच, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी-वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया।
साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी महिलाओं को जागरूक कर उन्हें निडर होकर शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया।

