रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल, ब्यूरो चीफ- महाराजगंज
“ज्ञान दान – योग ध्यान – रक्त दान” के संदेश के साथ मानवता की सेवा का महाअभियान
महाराजगंज (सिसवा बाजार)
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर सिसवा बाजार में विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान का आयोजन होने जा रहा है।
समाज सेवा प्रभाग (RERF) तथा ब्रह्माकुमारी, सिसवा बाजार के संयुक्त तत्वावधान में ज्ञान दान, योग ध्यान और रक्त दान के संदेश के साथ इस महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर कल 25 अगस्त, मंगलवार को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक सिसवा बाजार स्थित केडिया धर्मशाला में आयोजित होगा।
ब्रह्माकुमारी सिसवा की संचालिका ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा है। “एक यूनिट रक्त, किसी की जिंदगी बचा सकता है” के संकल्प के साथ यह आयोजन किया जा रहा है।
आयोजकों ने सिसवा नगर के सभी युवाओं, समाजसेवियों और जागरूक नागरिकों से अपील की है कि इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।


