
रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल, ब्यूरो चीफ- महाराजगंज
स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, थाना, गोशाला और पंचायत भवन को मिली बड़ी राहत, डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा – जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
महराजगंज। जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने एक सराहनीय पहल की है। जिले के सभी सार्वजनिक भवनों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को अब शिफ्ट किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, थाना, गोशाला और पंचायत भवन समेत जिले के सभी सार्वजनिक भवनों के ऊपर से या बेहद नजदीक से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को चिन्हित कर तत्काल शिफ्ट कराया जाए।
डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा, “जिले में जहां भी सार्वजनिक भवनों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, उन्हें चिन्हित कर तत्काल शिफ्ट कराया जाए। जनसुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
प्रशासन के इस फैसले से दुर्घटना की आशंका कम होगी और बच्चों, मरीजों व आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। साथ ही सार्वजनिक भवनों में सुरक्षित वातावरण मिलेगा। प्रशासन का लक्ष्य है – सुरक्षित महराजगंज, सुरक्षित नागरिक।

