रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
ब्यूरो चीफ महाराजगंज
हेड बॉय विपुल सिंह और हेड गर्ल कोमल जायसवाल बने, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पहनाए गए बैज
महाराजगंज (सिसवा)
नगर के आरपीआईसी स्कूल में स्कूल काउंसिल 2026 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में निर्वाचित छात्र-छात्राओं को बैज व सैश पहनाकर सम्मानित किया गया और उन्हें निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

विद्यालय में लोकतांत्रिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए चुनाव प्रक्रिया से काउंसिल का गठन किया गया था।
चुनाव में हेड बॉय विपुल सिंह, हेड गर्ल कोमल जायसवाल, वाइस हेड बॉय प्रांजल राव, वाइस हेड गर्ल आयुषी सिंह, रेड हाउस कैप्टन अभिषेक व आर्या मिश्रा, ग्रीन हाउस कैप्टन राहुल जायसवाल व रिमझिम मद्धेशिया, येलो हाउस कैप्टन दिव्यांशु मिश्रा व गरिमा जायसवाल, ब्लू हाउस कैप्टन विराट जायसवाल व यशवी सिंह सहित सभी वाइस कैप्टन और स्पोर्ट्स कैप्टन के रूप में प्रांजल राव व ऋषिका यादव को कार्यभार सौंपा गया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पद केवल सम्मान नहीं बल्कि जिम्मेदारी है।



