रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
ब्यूरो चीफ महाराजगंज
निचलौल ब्लॉक के पैकौली कला गांव में बुधवार सुबह 11 बजे होगा कार्यक्रम
महाराजगंज-
सिसवा विधानसभा में विकास की कड़ी में ग्राम पंचायत पैकौली कला को नई सौगात मिलने जा रही है। निचलौल ब्लॉक अंतर्गत पैकौली कला में नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण 2 सितंबर बुधवार को होगा।
सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल बुधवार प्रातः 11 बजे सीसी रोड का लोकार्पण करेंगे।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनसेवा ही उनका संकल्प है।

