- विकास कुमार जायसवाल
- ब्यूरो चीफ महाराजगंज
पीड़ित ने कोठीभार थाने में दी तहरीर, पुलिस ने BNS की तीन धाराओं में FIR दर्ज कर शुरू की जांच
महाराजगंज (सिसवा)
महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में जमीनी विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। गांव के ही एक व्यक्ति ने जमीन बंटवारे को लेकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
पीड़ित नगीना यादव ने बताया कि 9 सितंबर की शाम 5 बजे आरोपी दुर्गेश यादव और उसकी पत्नी पूनम ने जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू कर दिया और मारपीट पर उतर आए।
कोठीभार पुलिस ने मामले में 10 सितंबर को शाम 4:44 बजे FIR No. 0277/2026 दर्ज की है। पुलिस ने BNS की धारा 115(2) स्वेच्छा से चोट पहुंचाना, 352 शांति भंग करने के इरादे से अपमान और 351(3) आपराधिक धमकी के तहत केस दर्ज किया है।
थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया की मामले की जांच SI कृष्णा पाल द्वारा की जा रही है।

