सिसवा के मीराबाई नगर के तालाब का होगा कायाकल्प, अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल की पहल पर प्रशासन ने दी हरी झंडी

  • रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
  • ब्यूरो चीफ महाराजगंज

पत्रांक 666 / 05 सितंबर 2026 पर DM के निर्देश के बाद SDM निचलौल, नायब तहसीलदार, SO अखिलेश वर्मा और लेखपाल ने किया स्थलीय निरीक्षण, छठ से पहले गड्ढों की भराई कर सौंदर्यीकरण कार्य पूरा करने का दिया आश्वासन

MAHARAJGANJ (सिसवा)

नगर को सुंदर और सुविधाओं से लैस बनाने के लिए नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जायसवाल ने एक और सराहनीय पहल की है।

अमृत 2.0 योजना के तहत वार्ड नं. 25, मीराबाई नगर स्थित ऐतिहासिक मीराबाई तालाब के सौंदर्यीकरण और विकास का कार्य नगर पालिका द्वारा तेजी से कराया जा रहा है। यह तालाब हिंदुओं की आस्था का केंद्र है और हर साल छठ पर्व पर यहाँ हजारों श्रद्धालु आते हैं।

इसी जनहित के कार्य को लेकर अध्यक्ष महोदया ने जिलाधिकारी महराजगंज को पत्र लिखा है। पत्रांक- 666 / दिनांक 05 सितंबर 2026 के माध्यम से उन्होंने अवगत कराया है कि पोखरे के तीन तरफ निर्माणाधीन सीढ़ी के पास आवागमन के रास्ते में कुछ गड्ढे बन गए हैं, जिसमें बरसात का पानी भर जाने से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को आवागमन में कठिनाई हो रही है।

अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में 18 जुलाई को भी इस संबंध में पत्राचार किया गया था। आगामी छठ पर्व को देखते हुए जनहित में इन गड्ढों में मिट्टी / राबिश भराई कराना अत्यंत आवश्यक है ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो और तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य समय से पूरा हो सके।

उन्होंने जिलाधिकारी महोदय से आग्रह किया है कि जनहित के इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया जाए, ताकि नगर पालिका द्वारा पुनः निविदा कर कार्य को ससमय पूरा कराया जा सके।

अध्यक्ष की इस पहल की पूरे नगर में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली बार मीराबाई तालाब के विकास को इतनी गंभीरता से लिया जा रहा है और छठ पर्व से पहले इसे पूरा करने की सोच निश्चित ही सराहनीय है।