कोठीभार में सर्पदंश से मासूम की मौत, CHC सिसवा लाए जाने तक तोड़ दिया दम

  • रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
  • ब्यूरो चीफ महाराजगंज

खेसरारी टोला मंशा छपरा की घटना, शाम 5:15 बजे सांप ने काटा, पुलिस ने शुरू की पंचायतनामा की कार्रवाई – थाना कोठीभार

MAHARAJGANJ (सिसवा)

थाना कोठीभार क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। ग्राम खेसरारी में जहरीले सांप के काटने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई।

घटना का विवरण –
दिनांक 21.09.2026 को समय करीब 17:15 बजे थाना कोठीभार क्षेत्र के ग्राम खेसरारी, वार्ड-7 टोला मंशा छपरा निवासी मनोहर की पुत्री मानवी को जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन तत्काल उसे लेकर सीएचसी सिसवा पहुंचे।

सीएचसी सिसवा मेमो द्वारा दिनांक 21.09.2026 को समय 17:30 बजे थाना कोठीभार को सूचना दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष कोठीभार द्वारा पुलिस बल को मौके पर भेजा गया।

जांच में पता चला कि बच्ची को जहरीले सांप ने काटा था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों को समझा-बुझाकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।