सी बी एस पब्लिक स्कूल विसोखोर में धूमधाम से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती, बच्चों को दिए सत्य-अहिंसा के मंत्र

  • रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
  • ब्यूरो चीफ महाराजगंज

विद्यालय के डायरेक्टर अरुण पाण्डेय, रमेश पाण्डेय, मैनेजर शरद पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य मानव मेहता ने महापुरुषों के चित्र पर किया माल्यार्पण, समस्त शिक्षकगण रहे उपस्थित

MAHARAJGANJ (सिसवा)

आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार को देश भर में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसी क्रम में सी बी एस पब्लिक स्कूल विसोखोर, महराजगंज में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के मैनेजमेंट और शिक्षकों द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान एक शिक्षक द्वारा चित्र पर माल्यार्पण करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मानव मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजादी दिलाई, वहीं शास्त्री जी ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर देश के जवानों और किसानों को नई ऊर्जा दी। दोनों के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और छात्रों को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर अरुण पाण्डेय, रमेश पाण्डेय, मैनेजर शरद पाण्डेय, प्रधानाचार्य मानव मेहता सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। शिक्षकों ने भी बच्चों को गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
विद्यालय परिवार ने इस दिन को बड़े गर्व के साथ मनाया।