सिसवा में नशामुक्ति और यातायात जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ, 50 से अधिक छात्रों ने लिया संकल्प

  • रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
  • ब्यूरो चीफ महाराजगंज

सिसवा में नशे के खिलाफ जंग, मानवाधिकार संगठन ने शुरू किया जागरूकता अभियान

MAHARAJGANJ (सिसवा)

नेशनल मानवाधिकार चेतना संगठन के तत्वावधान में सोमवार को सिसवा बाजार में नशामुक्ति एवं यातायात जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं में तेजी से फैल रहे नशे के दुष्प्रभावों पर अंकुश लगाना और आम जनमानस को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर जे.पी. पब्लिक स्कूल के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। संगठन के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं एवं आम लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार, समाज और भविष्य को बर्बाद कर देता है।

वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं, यातायात नियमों पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं का कारण यातायात नियमों की अनदेखी है।

अपील –
1. दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
2. वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग बिल्कुल न करें।
3. नशे की हालत में वाहन न चलाएं और यातायात सिग्नलों का पालन करें।

संगठन ने घोषणा की है कि यह जागरूकता अभियान केवल एक दिन का नहीं है, बल्कि इसे गांव-गांव, गली-गली और प्रत्येक विद्यालय तक ले जाया जाएगा, ताकि एक नशामुक्त समाज और सुरक्षित यातायात व्यवस्था का निर्माण किया जा सके।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्वांचल प्रभारी सतीश पाण्डेय, प्रदेश महासचिव सुभाष तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव शैलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शुक्ला, जिला संयोजक सामवेद पति त्रिपाठी, निचलौल तहसील अध्यक्ष दीपक मिश्रा, सदर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील भगत, सदस्य शीतल तिवारी, राष्ट्रीय जनविश्वास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश मिश्र, बाल कृष्ण, कृपा निधान, उपेन्द्र नाथ त्रिपाठी, दिग्विजय नाथ दुबे सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।