नगर पालिका परिवार ने बताया प्रेरणा स्रोत, कहा – साजन जी की निष्ठा और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा

  • रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
  • ब्यूरो चीफ महाराजगंज

सिसवा बाजार: 35 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए सफाई कर्मचारी साजन प्रसाद, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि और EO ने अंगवस्त्र भेंट कर दी भावभीनी विदाई

MAHARAJGANJ (सिसवा)

नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार में एक भावुक क्षण देखने को मिला। नगर पालिका परिवार के वरिष्ठ सफाई कर्मचारी साजन प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर कार्यालय परिसर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल एवं अधिशासी अधिकारी विन्ध्याचल ने संयुक्त रूप से साजन प्रसाद को अंगवस्त्र, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने कहा कि, ” साजन प्रसाद जी ने अपने पूरे सेवाकाल में पूरी ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ नगर को स्वच्छ रखने में जो योगदान दिया है, वह अतुलनीय है। उन्होंने कभी भी अपने कर्तव्य से समझौता नहीं किया। ऐसे कर्मचारी पूरे पालिका परिवार के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”

अधिशासी अधिकारी विन्ध्याचल ने भी उनके दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और मंगलमय भविष्य की कामना की।

नगर पालिका परिवार ने उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सभासद मुन्ना गोंड, संजय मौर्य प्रधान, अनिल गुप्ता, शकील अहमद, कपिलदेव भारती, अरुण सिंह, जयमंगल, सफाई नायक मंगलेश, आनंद, गगन, नागेश्वर, किशन सहित नगर पालिका के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।