बुढवा टोला में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में कोहराम

रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
ब्यूरो चीफ महाराजगंज

सिसवा सीएचसी पर मेमो से मिली सूचना, कोठीभार पुलिस ने किया पंचायतनामा

कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बुढवा टोला में घर की बिजली बनाते समय करंट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान अमन चौधरी पुत्र रामप्रीत निवासी बुड़वा टोला थाना कोठीभार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार यह घटना 30 अगस्त को हुई। 31 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे मेमो के जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति को मृत अवस्था में सीएचसी सिसवा लाया गया है। सूचना पर कोठीभार पुलिस सीएचसी पहुंची।

पूछताछ में पता चला कि अमन चौधरी अपने घर पर बिजली का काम कर रहे थे, तभी अचानक करंट लग गया। आनन-फानन में परिजन उन्हें सीएचसी सिसवा ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष कोठीभार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।