- रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
- ब्यूरो चीफ महाराजगंज
SP शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई, CO निचलौल और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ संपन्न हुआ विनष्टीकरण
MAHARAJGANJ (कोठीभार)
17 अक्टूबर 2026। महराजगंज पुलिस ने अवैध शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष माल निस्तारण अभियान के तहत थाना कोठीभार पुलिस ने आज 31 मुकदमों से जुड़ी कुल 1,324.35 लीटर अवैध शराब को नष्ट कर दिया।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी निचलौल श्री रविन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (अवर खण्ड), कोर्ट संख्या-01/न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज के आदेश दिनांक 03.10.2026 के अनुपालन में वर्ष 2024, 2025 और 2026 में दर्ज आबकारी अधिनियम के 31 मुकदमों के माल का विनष्टीकरण थाना परिसर में गड्ढा खोदकर किया गया।
विनष्टीकरण के दौरान नायब तहसीलदार निचलौल, सीओ निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष कोठीभार अखिलेश वर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रत्नेश कुमार मौर्य और हेड मुहर्रिर प्रभात कुमार राय मौजूद रहे। पूरी कार्रवाई का पंचनामा बनाकर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई।
महराजगंज पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है।

