महराजगंज: गेरमा नहर के पास ट्रैक्टर और बोलेरो में जोरदार टक्कर, 5 लोग घायल

  • रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
  • ब्यूरो चीफ महाराजगंज

राहगीरों की सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस, सभी घायलों को CHC सिसवा भेजा गया, मौके पर शांति व्यवस्था कायम – कोई जनहानि नहीं

MAHARAJGANJ (सिसवा)

जनपद महराजगंज के थाना कोठीभार क्षेत्र में शनिवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। बहद ग्राम गेरमा में नहर के पास एक ट्रैक्टर और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बोलेरो में सवार पांच लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

कैसे हुआ हादसा?


जानकारी के अनुसार, घटना आज दिनांक 17.10.2026 को शाम करीब 6:00 बजे की है। शाम 6:30 बजे राहगीरों द्वारा इसकी सूचना थाना कोठीभार को दी गई। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस की जांच में सामने आया कि ट्रैक्टर संख्या UP56 AC 6344 (स्वामी – संदीप कुमार गौड़ पुत्र मकरध्वज, निवासी कैमी, थाना कोठीभार) और बोलेरो संख्या UP32 DG 2575 (स्वामी – मोहम्मद रजा पुत्र अलाउद्दीन, निवासी चौरंगपुर मदरहा, पोस्ट कटहरी बाजार, थाना कोठीभार) के बीच टक्कर हो गई।

बोलेरो में कुल पांच लोग सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा भिजवा दिया।

थानाध्यक्ष कोठीभार अखिलेश वर्मा ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।