कोठीभार थाने में बारावफात पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित, अधिकारियों ने दिए शांति बनाए रखने के निर्देश

रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल, ब्यूरो चीफ- महाराजगंज

क्षेत्राधिकारी निचलौल ने दिए शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश, थानाध्यक्ष ने अफवाहों से बचने की अपील की

महाराजगंज (सिसवा)

आगामी बारावफात पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर कोठीभार थाना परिसर में शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में हुई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और पीस कमेटी के सदस्यों ने सहभागिता की।

बैठक में क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि सभी पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बारावफात का पर्व परंपरागत तरीके और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। जुलूस के दौरान निर्धारित मार्गों का ही प्रयोग किया जाए तथा किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए।

वहीं कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने कहा कि जुलूस के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही किया जाए। उन्होंने लोगों को सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्ट, आपत्तिजनक टिप्पणी या माहौल खराब करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि बारावफात पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में पूरा सहयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर एसआई रत्नेश कुमार मौर्य, प्रमोद जायसवाल, शिब्बू बनारसी, बक्शीश अली, रघुवर यादव सहित क्षेत्र के कई संभ्रांत नागरिक, पीस कमेटी के सदस्य और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।