बहू-बेटियों की सुरक्षा को लेकर ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण, 6 बिंदुओं पर दी गई जानकारी

रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल

ब्यूरो चीफ महाराजगंज

महाराजगंज (सिसवा)

संबंधों के जाल से लेकर साइबर फ्रॉड और घरेलू हिंसा तक, केस स्टडी से समझाए गए सुरक्षा के तरीके

बहू-बेटियों के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा हेतु ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें समाज को जागरूक करने के लिए 6 प्रमुख गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कार्यक्रम की प्रथम गतिविधि ‘हमारा संबंध जाल’ में बताया गया कि परिवार के सभी रिश्ते किस तरह एक जाल की तरह आपस में बंधे होते हैं। दूसरी गतिविधि ‘हमारी ताकत’ में विभागीय ताकत और आंतरिक क्षमता को पहचानने पर जोर दिया गया।

इसी क्रम में चर्चा की गई कि किन परिस्थितियों में बच्चे परिवार को बिना बताए घर छोड़कर चले जाते हैं। इसके कारणों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

तीसरी महत्वपूर्ण गतिविधि ‘साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन सुरक्षा’ में साइबर फ्रॉड के तरीकों और हमारी लापरवाही से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया।

पांचवी गतिविधि ‘घरेलू हिंसा और भावनात्मक उत्पीड़न’ में नेहा के मामले की केस स्टडी के जरिए बताया गया कि किस तरह महिलाओं को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है और घरेलू हिंसा होती है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से इसके खिलाफ जागरूक होने की अपील की गई।