रिपोर्ट: विकास जायसवाल, ब्यूरो चीफ- महाराजगंज
मिठौरा ब्लॉक के पचमा गांव का मामला, विधायक ने कहा – ईश्वर परिवार को दुख सहने की शक्ति दे

महाराजगंज (मिठौरा)
मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पचमा में तीन मासूम बच्चों के असामयिक निधन पर सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल आज शोकाकुल परिजनों से मिलने पहुंचे।
विधायक ने परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि यह घटना अत्यंत हृदय विदारक है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत मासूम आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


