- रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
- ब्यूरो चीफ महाराजगंज
कोठीभार थाना क्षेत्र का मामला, फॉरेंसिक टीम ने किया साक्ष्य संकलन, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
महाराजगंज (सिसवा)
थाना कोठीभार क्षेत्र के ग्राम कटहरी कला में आज सोमवार दोपहर करीब 1 बजे एक 15 वर्षीय किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जिसकी सूचना आज दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को दी गई।
सूचना पर थाना कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान नजमा पुत्री मजहर उम्र करीब 15 वर्ष निवासी ग्राम कटहरी कला के रूप में हुई है।
पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य संकलन कराया है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

