सिसवा के महाराज का आगमन 14 सितंबर को, 19 सितंबर को निकलेगी भव्य विसर्जन शोभायात्रा

  • रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
  • ब्यूरो चीफ महाराजगंज

सिसवा बाजार में गणेश महोत्सव की तैयारियां तेज, हिन्दू कल्याण मंच ने बनाई रूपरेखा

महाराजगंज (सिसवा)

आगामी गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर सिसवा बाजार में तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को हिन्दू कल्याण मंच के कार्यालय पर मंच की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

बता दें कि हिन्दू कल्याण मंच द्वारा वर्ष 2016 में सिसवा बाजार में गणेश प्रतिमा की स्थापना के साथ गणेश उत्सव की शुरुआत की गई थी। तभी से मंच के नेतृत्व में यहाँ गणेश उत्सव बड़े ही धूम-धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मंच द्वारा स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा को श्रद्धालु “सिसवा के महाराज” के नाम से पुकारते हैं।

मंच के अध्यक्ष प्रमोद मद्धेशिया ने बताया कि इस वर्ष भी महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना 14 सितंबर को होगी, जबकि 19 सितंबर को विशेष रथ के साथ भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।

बैठक में रविराज जायसवाल, रवि यादव, नितेश कुमार श्रीवास्तव, विकास जायसवाल, आशीष अग्रवाल, उमेश जायसवाल, अंकित लाठ, सुनील रौनियार, मोहन रौनियार, जय हिन्द गुप्ता सहित मंच के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।