- रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
- ब्यूरो चीफ महाराजगंज
पीड़िता ने थाने पर कार्रवाई न होने पर खटखटाया था न्यायालय का दरवाजा, BNS की धारा 69 सहित 4 गंभीर धाराओं में मुकदमा

महराजगंज (सिसवा)
कोठीभार थाना क्षेत्र के खेसरारी मुसहरी टोला में शादी का झांसा देकर शोषण और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली, जिसके आदेश पर बुधवार को थाना कोठीभार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। जब उसने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता का आरोप है कि उसने इसकी सूचना थाना कोठीभार को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लगाई। अंत में विवश होकर उसने न्यायालय में प्रकीर्ण वाद संख्या 1308/2026 दायर किया।
न्यायालय के आदेश पर थाना कोठीभार पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध FIR संख्या 0276/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना SI संदीप कुमार वर्मा को सौंपी गई है।

