निखिल कुमार रौनियार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, विश्व हिंदू रक्षा परिषद के महराजगंज जिलाध्यक्ष मनोनीत

  • रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
  • ब्यूरो चीफ महाराजगंज

लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई घोषणा, सिसवा नगर के वार्ड-21 निवासी को मिला दायित्व

महाराजगंज (सिसवा)

सिसवा नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-21 विवेकानंद नगर निवासी निखिल कुमार रौनियार को विश्व हिंदू रक्षा परिषद में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उन्हें महराजगंज जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को लखनऊ के विशाल खंड-2, गोमती नगर स्थित संगठन के पंजीकृत कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उनके मनोनयन की घोषणा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने की।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि निखिल कुमार रौनियार संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए सनातन समाज को संगठित करने व संगठन को जिले में और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

इस मनोनयन कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष राय, राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री हिमांशु धवल, प्रदेश अध्यक्ष सामाजिक न्याय मोर्चा प्रकाश आर्या, प्रदेश मंत्री विक्रम चौहान उर्फ देव बाबा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद निखिल कुमार रौनियार ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।