महराजगंज में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण

  • रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
  • ब्यूरो चीफ महाराजगंज

यातायात पुलिस ने वाहन स्वामियों को भेजे बल्क मैसेज, कॉल कर दी जा रही है सूचना – आमजन से लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील

महाराजगंज

जनपद में आगामी 12 सितंबर 2026, शनिवार को तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित वादों के निस्तारण के साथ-साथ यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित ई-चालानों (E-Challans) का भी नियमानुसार एवं त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

इस संबंध में यातायात पुलिस महराजगंज द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा जनपद के समस्त वाहन स्वामियों को बल्क मैसेज और कॉल के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है कि जिनके यातायात ई-चालान लंबे समय से लंबित हैं, वे 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने चालान का निस्तारण करा लें।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि लोक अदालत में चालान का निस्तारण होने से वाहन स्वामियों को कोर्ट-कचहरी के चक्कर से राहत मिलेगी और लंबित प्रकरणों का सुगम समाधान हो सकेगा।