महराजगंज: SP शक्ति मोहन अवस्थी का बड़ा एक्शन, सदर कोतवाली समेत 8 थानों के प्रभारी बदले, 21 दरोगाओं को भी नई पोस्टिंग

  • रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
  • ब्यूरो चीफ महाराजगंज

धर्मेंद्र कुमार सिंह बने सदर कोतवाली के नए कोतवाल, घुघली, कोल्हुई, पनियरा और सोनौली सहित कई थानों की कमान बदली

MAHARAJGANJ

जिले में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में 8 निरीक्षक स्तर के अधिकारियों समेत कुल 29 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं।

थानाध्यक्षों के तबादले की पूरी लिस्ट:

SP द्वारा जारी पहले आदेश में 8 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

– जनसुनवाई सेल में तैनात अरविन्द कुमार सिंह को अब थानाध्यक्ष घुघली बनाया गया है।
– मिठौरा चौकी प्रभारी रहे आलोक कुमार सिंह को थानाध्यक्ष कोल्हुई की कमान दी गई है।
– कोल्हुई थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह अब थानाध्यक्ष पनियरा होंगे।
– घुघली के थानाध्यक्ष रहे सूरज कुमार को थाना नौतनवा भेजा गया है।
– सिंदुरिया के थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला को थानाध्यक्ष सोनौली बनाया गया है।
– सोनौली के थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार मिश्रा को थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा की जिम्मेदारी मिली है।
– ठूठीबारी थाने से अनूप तिवारी को थानाध्यक्ष सिंदुरिया बनाया गया है।
– सबसे बड़ी जिम्मेदारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह को मिली है, जिन्हें पनियरा से हटाकर प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली सदर, महराजगंज बनाया गया है।

21 उपनिरीक्षकों को भी मिली नई जिम्मेदारी:

दूसरे आदेश में 21 उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं।

– महिला उपनिरीक्षक नेहा कुमारी को पुरन्दरपुर से चौकी प्रभारी पकड़ी, थाना कोतवाली
– भूपेन्द्र कुमार सिंह को चौकी प्रभारी जेल
– रूपेश पाल को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी (भिटौली)
– मधुकर सिंह को निचलौल से चौकी प्रभारी खुटहाँ (पनियरा)
– गोविन्दर यादव को शिकारपुर चौकी और देवेन्द्र दुबे को मुजुरी चौकी
– अजय कुमार यादव को अड्डा बाजार चौकी, नौतनवा
– …चौधरी को लक्ष्मीपुर चौकी, पुरन्दरपुर
– अखिलेश यादव को जनसुनवाई सेल
– शोभा यादव को वरिष्ठ उपनिरीक्षक भिटौली
– नरेन्द्र पटेल को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोल्हुई
– रमेश पुरी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक पुरन्दरपुर
– रामजी गुप्ता को वरिष्ठ उपनिरीक्षक निचलौल
– रमेश वरुण को कोल्हुई, राकेश कुमार को पुरन्दरपुर, छोटेलाल को परसामलिक
– रोहित यादव और अशोक गिरी को पुलिस लाइन
– आलोक कुमार राय को ठूठीबारी और संजय सिंह को थाना सिंदुरिया

SP का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और बेहतर पुलिसिंग के लिए किया गया है।