- रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
- ब्यूरो चीफ महाराजगंज
महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को नए कानून, महिला हेल्पलाइन 1090, 181, 112, 1930 और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
MAHARAJGANJ (सिसवा)
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत मंगलवार 15 सितंबर 2026 को थाना कोठीभार की मिशन शक्ति / एंटी रोमियो व साइबर टीम द्वारा प्राथमिक विद्यालय कोठीभार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में थाना कोठीभार की टीम – म0उ0नि0 नेहा कुमारी, म0उ0नि0 पूजा यादव, का0 दीपक यादव व म0 का0 निशा ने छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया।

टीम ने छात्राओं को बताया कि किसी भी परेशानी में घबराएं नहीं, तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। छात्राओं को वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट व मिशन शक्ति योजना के बारे में भी बताया गया। छात्राओं को बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

