- रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
- ब्यूरो चीफ महाराजगंज
ऑडिट में खुला गबन का राज, वसूली की रकम हजम करने का आरोप, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की भी धारा, विवेचना SI रत्नेश मौर्य को मिली
MAHARAJGANJ (सिसवा)
कोठीभार थाना क्षेत्र में माइक्रोफाइनेंस कंपनी में बड़े फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिसवा स्थित कैपिटल ट्रस्ट लिमिटेड माइक्रोफाइनेंस कंपनी में करीब 70 लाख रुपये के गबन का आरोप लगा है।
कंपनी के अधिकृत अधिकारी की लिखित तहरीर पर कोठीभार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए FIR No. 0296/2026 दर्ज की है। यह FIR 19 सितंबर 2026 को रात 11:36 बजे जनरल डायरी प्रविष्टि संख्या 057 पर दर्ज की गई।
क्या है पूरा मामला?
FIR के अनुसार कंपनी की सिसवा शाखा में तैनात स्टाफ ने अपने पद का दुरुपयोग किया। आरोप है कि कर्मचारियों ने फर्जी तरीके से ऋण पास कराए, ऋण धारकों से वसूली की गई रकम कंपनी में जमा नहीं की और आपस में मिलीभगत कर पूरी रकम का गबन कर लिया। ऑडिट रिपोर्ट में करीब 70 लाख रुपये की हेराफेरी सामने आने पर कंपनी प्रबंधन ने थाने में तहरीर दी।
तहरीर में यह भी आरोप है कि जब कंपनी ने आरोपियों से पैसे जमा करने को कहा तो उन्होंने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।
इन पर दर्ज हुआ केस –
इस मामले में 3 लोग नामजद किए गए हैं –
1. सूर्यप्रकाश भारती – बलिया
2. मोहम्मद आसिफ अंसारी – कुशीनगर
3. जुनैब – कुशीनगर
किस धारा में केस?
पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है –
– BNS 318(4) – धोखाधड़ी
– BNS 316(5) – आपराधिक विश्वासघात / अमानत में खयानत
– BNS 352 – शांति भंग के इरादे से अपमान
– BNS 351(3) – आपराधिक धमकी
पुलिस की कार्रवाई –
FIR दर्ज करने के बाद थानाध्यक्ष कोठीभार के आदेश पर मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रत्नेश कुमार मौर्य को सौंपी गई है। पुलिस ऑडिट रिपोर्ट और लेन-देन के दस्तावेजों के आधार पर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

