- रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
- ब्यूरो चीफ महाराजगंज
पनियरा के गेडुहुआ सहित 2 भवनों को शासन से मंजूरी, कुल 3.16 करोड़ का बजट पास, ग्रामीणों में खुशी
MAHARAJGANJ
317-सिसवा विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात की खबर है। ग्राम पंचायत मदनपुरा, विकास खंड मिठौरा में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए 155.83 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
यह सफलता क्षेत्रीय विधायक माननीय प्रेम सागर पटेल के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। विधायक जी द्वारा लगातार शासन स्तर पर पैरवी की जा रही थी, जिसका परिणाम आज सामने आया है।
शासन से क्या आया पत्र?
पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश के निदेशक अमित कुमार सिंह द्वारा दिनांक 18-09-2026 को जिलाधिकारी महराजगंज को पत्र (Comp.No. 1465403) भेजा गया है।
पत्र के अनुसार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक विधानसभा में पंचायत उत्सव भवन बनाए जाने हैं। जिसके क्रम में महराजगंज जनपद से भेजे गए 02 DPR को मंजूरी दी गई है –
1. ग्राम पंचायत गेडुहुआ, विकास खंड पनियरा – लागत 161.00 लाख
2. ग्राम पंचायत मदनपुरा, विकास खंड मिठौरा – लागत 155.83 लाख
कुल लागत – 316.88 लाख
विभाग ने बताया है कि इस योजना में 141 लाख रुपये का वहन शासन की योजना से किया जाएगा और शेष धनराशि संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा वहन की जाएगी। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में पहले एक भवन का टेंडर कर निर्माण शुरू होगा और दूसरे भवन के लिए धनराशि जल्द जारी होगी।
शासन ने DM को निर्देश दिया है कि शासनादेश 22 मई 2025 के अनुसार जिला स्तरीय समिति के माध्यम से टेंडर की कार्यवाही जल्द पूरी कराई जाए।
क्या होगा फायदा?
पंचायत उत्सव भवन बनने से ग्रामीणों को सामुदायिक कार्य, विवाह समारोह, ग्राम सभा बैठक और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए एक स्थाई और सुंदर स्थान मिल सकेगा। यह “हमारा गाँव – हमारी पहचान” की सोच को मजबूत करेगा।
इस स्वीकृति के बाद ग्राम पंचायत मदनपुरा सहित पूरे सिसवा विधानसभा में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने विधायक प्रेम सागर पटेल का आभार जताया है।

