- रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
- ब्यूरो चीफ महाराजगंज
विधायक ने उठाई आवाज, DM ने दिया साथ
MAHARAJGANJ
सिसवां विधानसभा के सबसे जर्जर और महत्वपूर्ण निचलौल-बड़ुआर (जंगल वाला) मार्ग को लेकर बड़ी पहल हुई है।
18 सितंबर को क्षेत्रीय विधायक प्रेम सागर पटेल ने प्रमुख सचिव PWD और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मांग की थी कि जंगल के अंदर पड़ने वाली सड़क को तारकोल की जगह CC रोड बनाया जाए, क्योंकि पेड़ों से टपकने वाले पानी से तारकोल सड़क हर साल खराब हो जाती है।
विधायक की इस मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने 21 सितंबर 2026 को पत्रांक 2569 के द्वारा प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को पत्र भेजा है।
DM ने अपने पत्र में लिखा है:
– यह मार्ग अन्य जिला मार्ग है, कुल लंबाई 13 KM है और सिसवां विधानसभा की प्राथमिकता-3 में है।
– किमी 1.00 से 5.50 तक का हिस्सा सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग के घने जंगल में है, दोनों तरफ घने पेड़ हैं।
– इसी वजह से बरसात और ठंड में पानी टपकने से सड़क बार-बार टूट जाती है। अभी इस हिस्से की चौड़ाई सिर्फ 3 मीटर है।
– जबकि बाकी का हिस्सा 5.50 मीटर में बना है जो भारत-नेपाल बॉर्डर तक जाता है।
– इस 4.5 KM जंगल वाले हिस्से में CC रोड बनना अति आवश्यक है, जिससे यातायात सुगम होगा और बार-बार मरम्मत की जरूरत नहीं पड़ेगी।
DM ने शासन से इस मार्ग की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है।
अब माना जा रहा है कि जल्द ही इस जंगल मार्ग को CC रोड के रूप में मंजूरी मिल जाएगी, जिससे निचलौल, सिसवां और इंडो-नेपाल बॉर्डर जाने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

