सिसवा नगर पालिका में विकास को मंजूरी: DUDA ने 6 CC रोड और नाली निर्माण परियोजनाओं को दी हरी झंडी, NOC की प्रक्रिया शुरू

  • रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
  • ब्यूरो चीफ महाराजगंज

मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना 2026-27 के तहत शासन ने दी स्वीकृति, 3 दिन में अनापत्ति प्रमाण-पत्र मांगा गया

MAHARAJGANJ (सिसवा) 

सिसवा बाजार नगर पालिका परिषद क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), महराजगंज ने सिसवा नगर पालिका के 6 महत्वपूर्ण CC रोड और नाली निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

 

परियोजना अधिकारी, डूडा महराजगंज महेश शुक्ला द्वारा अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद सिसवा को भेजे गए पत्रांक 264/डूडा/एन.ओ.सी.-2026-27 दिनांक 19/08/2026 के अनुसार, शासन के पत्र संख्या-1/1435349/69-1-2026-2022081 दिनांक 17.08.2026 द्वारा इन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है।

 

पत्र में निर्देश दिया गया है कि डीपीआर/आगणन तैयार कर मुख्यालय भेजने से पूर्व नगर पालिका को कार्यस्थल का स्थलीय निरीक्षण कर अनापत्ति प्रमाण-पत्र देना होगा, कि प्रस्तावित कार्य पहले से किसी अन्य योजना में निर्मित या प्रस्तावित नहीं है। इसके लिए 3 दिवस के अंदर अनापत्ति प्रमाण-पत्र डूडा कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

सिसवा में स्वीकृत 6 कार्य ये हैं:

1.वार्ड नं0-06 आजादनगर में सुरेश कुशवाहा के घर से रेछाई के घर होते हुए PWD रोड तक सी0सी0 रोड व नाली निर्माण कार्य।

2.वार्ड नं0-15 कबीर नगर में अजय गौड़ के घर से शिव प्रसाद के घर होते हुए हलवाई के पोखरे तक सी0सी0 रोड व नाली निर्माण कार्य।

3. वार्ड नं0-05 गाँधीनगर में वीरेन्द्र जायसवाल के घर से सुभम चौधरी के घर होते हुए अब्दुल मास्टर के घर तक सी0सी0 रोड व नाली निर्माण कार्य।

4. वार्ड नं0-05 गाँधीनगर में सादिक के घर से शंकर मास्टर के घर होते हुए प्राथमिक स्कूल तक सी0सी0 रोड व नाली निर्माण कार्य।

5.वार्ड नं0-06 आजादनगर में धर्मेन्द्र मल्ल के प्लाट से प्रेम शंकर के प्लान्ट के आगे तक सी0सी0 रोड व नाली निर्माण कार्य।

6. वार्ड नं0-07 चौधरी चरण सिंह वार्ड में अजय के घर से जितेन्द्र के घर तक सी0सी0 रोड व नाली निर्माण कार्य।

 

इन सभी कार्यों के पूरा होने से आजादनगर, गाँधीनगर, कबीर नगर और चौधरी चरण सिंह वार्ड में जलभराव और टूटी सड़कों की वर्षों पुरानी समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।