- रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
- ब्यूरो चीफ महाराजगंज
बरसात में अब नहीं डूबेंगे घर-दुकान – 218.86 लाख की योजना से सिसवा बाजार के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
MAHARAJGANJ (सिसवा)
नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन ने नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार में जल निकासी व्यवस्था के लिए 218.86 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। संयुक्त सचिव देवेश मिश्र द्वारा 23 सितंबर 2026 को जारी शासनादेश संख्या NV-5-517 के तहत प्रथम किस्त के रूप में 110.00 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।
यह धनराशि प्रदेश की 51 निकायों को दी गई कुल 58.47 करोड़ की योजना में से है, जिसमें सिसवा बाजार को सबसे अधिक बजट पाने वाली निकायों में शामिल किया गया है।
कहाँ-कहाँ बनेंगे नाले –
पालिका के तीन वार्डों में कुल 7 RCC नाला निर्माण कार्य होंगे –
वार्ड नं0 15, कबीरनगर में 4 नाले –
1. NTM पब्लिक स्कूल से बिन्देश्वर मणि त्रिपाठी के मकान तक – 34.61 लाख
2. पोखरी से राधेश्याम पंसारी के मकान तक – 29.01 लाख
3. सुदामा शौचालय के सामने से सोनू पटवा की दुकान तक – 34.61 लाख
4. दुर्गा के घर से शिवनाथ के घर तक – 34.61 लाख
वार्ड नं0 17, इन्दिरा नगर में 1 नाला –
5. सूरज के मकान से भीम यादव होते हुए अमरावती के मकान तक – 17.73 लाख
वार्ड नं0 25, मीराबाई नगर में 2 नाले –
6. नाजी के मकान से रामबिलास के मकान तक – 34.61 लाख
7. सुधीर सिंह के मकान से रंजना के मकान तक – 33.68 लाख
इन नालों के निर्माण से कबीरनगर, इंदिरा नगर और मीराबाई नगर में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
शासन ने निर्देश दिया है कि कार्यस्थल पर सूचना बोर्ड लगाना और पारदर्शी ई-टेंडरिंग से ही कार्य कराना अनिवार्य होगा।

