कोठीभार के किशुन गौरी गांव में किशोरी ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

  • रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
  • ब्यूरो चीफ महाराजगंज

मां की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा

Maharajganj (सिसवा)

थाना कोठीभार क्षेत्र के ग्राम किशुन गौरी में रविवार 28 सितम्बर को एक 17 वर्षीय किशोरी के आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची।

थाने पर मृतका की मां पूनम देवी पत्नी उमेश गौंड निवासी किशुन गौरी द्वारा दी गई लिखित सूचना के अनुसार उनकी पुत्री अपनी दादी के साथ घर पर रहती थी और सिसवा बाजार में एक कपड़े की दुकान पर कार्य करती थी। रविवार को उसने घर पर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष थाना कोठीभार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।