बाइक निकालने को लेकर विवाद, युवक पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

  • रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
  • ब्यूरो चीफ महाराजगंज

कोठीभार थाने में दर्ज हुई FIR, पीड़ित की तहरीर पर तीन धाराओं में मुकदमा; SI योगेंद्र तिवारी को सौंपी गई जांच

MAHARAJGANJ (सिसवा)

कोठीभार थाना क्षेत्र के बेलवा चौधरी चौराहा में बाइक निकालने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित रामू कुमार पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी बेलवा चौधरी वार्ड नंबर 11, राजा जी पुरम, कोठीभार की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। FIR के अनुसार घटना 27 सितंबर 2026 को करीब 11:30 बजे की बताई गई है।

शिकायत में रामू कुमार ने बताया कि बेलवा चौधरी चौराहे पर उनकी दुकान है। दुकान के सामने नामजद व्यक्ति मेराजुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन का घर है। तहरीर के मुताबिक घटना वाले दिन रामू कुमार अपनी दुकान से मेराजुद्दीन की बाइक निकालने के लिए बोले। आरोप है कि इसी बात को लेकर मेराजुद्दीन ने कथित तौर पर हाथापाई की, लोहे का बाट उठाकर सिर पर वार करने का प्रयास किया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

मामले में कोठीभार पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत FIR दर्ज की है। FIR संख्या 0303, वर्ष 2026 दर्ज है और पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार सूचना 1 अक्टूबर 2026 को सुबह 6:18 बजे दर्ज की गई।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना उपनिरीक्षक योगेंद्र तिवारी को सौंपी गई है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।