बिसोखोर में दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज, ईंट-पत्थर लहराकर दी जान से मारने की धमकी, 4 पर केस

  • रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
  • ब्यूरो चीफ महाराजगंज

पीड़ित की तहरीर पर कोठीभार पुलिस ने BNS की धारा 352, 351(3) में दर्ज की FIR, SI सच्चिदानंद को सौंपी जांच

महाराजगंज (सिसवा)

थाना क्षेत्र के ग्राम बिसोखोर में पड़ोसियों की दबंगई का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित संदीप कुमार शर्मा पुत्र नथुनी प्रसाद शर्मा निवासी विसोखोर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोसी गणेश पुत्र सुरेश, अभिमन्यु पुत्र सुरेश, सुरेश पुत्र चौथी और सुशीला पत्नी सुरेश ने शुक्रवार 5 सितंबर की शाम 7 बजे एक राय होकर उसके दरवाजे पर चढ़कर भद्दी-भद्दी गालियां दीं।

आरोप है कि सभी ने ईंट-पत्थर, लाठी-डंडा और हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी लगातार इस तरह की हरकत कर रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ी घटना घट सकती है।

मामले में कोठीभार पुलिस ने शनिवार 6 सितंबर को FIR No. 0274/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान करना) व 351(3) (आपराधिक धमकी) में मुकदमा पंजीकृत किया है।

थाना प्रभारी कोठीभार ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक सच्चिदानंद कुमार को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।