- रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
- ब्यूरो चीफ महाराजगंज
लखनऊ में हुई शिष्टाचार भेंट, सिसवा में विकास कार्यों को गति देने पर हुई चर्चा
महाराजगंज (सिसवा)
नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के अध्यक्ष प्रतिनिधि व भाजपा नेता गिरजेश जायसवाल ने बुधवार को लखनऊ में प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से उनके आवास पर मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने मंत्री जी का आशीर्वाद लिया और सिसवा नगर के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने सिसवा नगर की मूलभूत समस्याओं, विकास की संभावनाओं और जनहित के कार्यों को लेकर मंत्री जी को अवगत कराया।
गिरजेश जायसवाल ने बताया कि सिसवा नगर को बेहतर सड़क, नाली, जल निकासी, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था सहित सभी जरूरी सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। सिसवा को एक आदर्श और विकसित नगर के रूप में स्थापित करना ही लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधियों के आपसी समन्वय से ही विकास को गति मिलेगी। सिसवा के सर्वांगीण विकास के लिए हर स्तर पर काम किया जाएगा।


