- रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
- ब्यूरो चीफ महाराजगंज
राधा रानी के जन्मोत्सव पर सिसवा में उमड़ा आस्था का सैलाब, दिन भर गूंजते रहे राधे-राधे के जयकारे
MAHARAJGANJ (सिसवा)
आज राधा अष्टमी के पावन पर्व पर सिसवा बाजार में स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष दिनेश सोनी व उनकी पत्नी गुड़िया सोनी जी के नेतृत्व में राधा रानी का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।
यह भव्य आयोजन दिन में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया गया था। पंडाल को गुलाबी पर्दों और गेंदा के फूलों से सुंदर सजाया गया था। राधा रानी के दरबार में फलों का भोग लगाया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। पूजा-अर्चना अध्यक्ष दिनेश सोनी और उनकी पत्नी गुड़िया सोनी द्वारा कराई गई। इस दौरान कथावाचक ने राधा रानी की कथा सुनाई।
भजन-कीर्तन में भजन गायिका शीतल जी, उमेश जायसवाल और अंजलि ने अपने भजनों से समां बांध दिया, जिस पर महिलाएं झूम उठीं।

अंत में सभी भजन गायकों को अध्यक्ष जी द्वारा सम्मानित किया गया और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

