- रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
- ब्यूरो चीफ महाराजगंज
संगीता देवी ने लगाया लाठी-डंडे से मारपीट करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
MMAHARAJGANJ (सिसवा)
थाना कोठीभार क्षेत्र के गुरली शाही टोला में कहासुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में संगीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
प्राथमिकी के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे पड़ोसी काजल पत्नी अजय से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद कैलाश पुत्र मोती, काजल पत्नी अजय तथा राम पुत्र कैलाश लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए संगीता देवी के साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता के अनुसार, मारपीट में आंख के पास तथा शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अंकित गुप्ता को सौंपी गई है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

