रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल, ब्यूरो चीफ- महाराजगंज
समाज सेवा प्रभाग और ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की पहल, कैप्टन मानवेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन, बोले – रक्तदान से बचती है पूरे परिवार की उम्मीदें
महाराजगंज (सिसवा):
समाज सेवा प्रभाग एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सिसवा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को नगर स्थित केडिया भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
शिविर का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख कैप्टन मानवेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, यह सिर्फ एक व्यक्ति की जान नहीं बचाता बल्कि पूरे परिवार की उम्मीदों को बचाता है। उन्होंने सभी सक्षम लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।
महराजगंज जिला चिकित्सालय की टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच कर रक्त संग्रह किया। इस दौरान महिला-पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 24 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
रक्तदान करने वालों में कैप्टन मानवेंद्र सिंह, मंजू, गीता, प्रिया सिंह, अमृता तिवारी, पुष्पा यादव, विकास जायसवाल, श्रवण कुमार, पूनम जायसवाल, उषा देवी, कालिंदी जायसवाल, नमनदीप सिंह, माधुरी, किरण, गायत्री देवी, सुमित्रा सहित अन्य शामिल रहे।
अंत में बीके मनोज बहन ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सोमनाथ चौरसिया, पं. अवधेश चौबे, डॉ. पंकज तिवारी, विवेक चौरसिया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


