- रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
- ब्यूरो चीफ महाराजगंज
पंडित सामवेद पति त्रिपाठी और जिला अध्यक्ष जितेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में होगा आयोजन, तहसील अध्यक्ष दीपक मिश्रा सहित प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी रहेंगे मौजूद
MAHARAJGANJ (सिसवा)
नशे की बढ़ती लत और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नेशनल मानवाधिकार चेतना संगठन, जनपद महराजगंज द्वारा एक बड़े जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
क्या है कार्यक्रम:
संगठन के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार शुक्ला द्वारा निचलौल के क्षेत्राधिकारी महोदय को पत्र सौंपकर कार्यक्रम की अनुमति मांगी गई है। पत्र के अनुसार यह नशा मुक्ति एवं यातायात जागरूकता अभियान दिनांक 05 अक्टूबर 2026, दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। मुख्य रैली दिन में 11 बजे कोठीभार थाने के पास से शुरू होकर स्टेट चौराहा होते हुए श्री शायर माता स्थान तक निकाली जाएगी।
संगठन ने बताया कि यह संस्था भारत सरकार के नीति आयोग (NITI Aayog) से पंजीकृत है और शासन-प्रशासन के सहयोग से नशाखोरी को रोकने तथा मानव समाज को नशे की लत से मुक्त करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
कौन-कौन रहेगा मौजूद:
इस अभियान में संगठन के तहसील अध्यक्ष निचलौल श्री दीपक मिश्रा जी, जिला अध्यक्ष, जिला संयोजक पंडित सामवेद पति त्रिपाठी, जिला स्तर एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारीगण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।
संगठन की अपील:
जिला संयोजक पंडित सामवेद पति त्रिपाठी ने जनपद के सभी जागरूक नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, शिक्षकों, व्यापारियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
“नशे को कहें ना, जीवन को कहें हाँ। यातायात नियम अपनाएँ, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों का जीवन भी सुरक्षित बनाएँ। आपकी एक छोटी सी जागरूकता किसी युवा का भविष्य बचा सकती है।”

