महाराजगंज: कोठीभार थाने में नाबालिग के लापता होने पर FIR दर्ज, BNS 137(2) के तहत अज्ञात पर केस

  • रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
  • ब्यूरो चीफ महाराजगंज

महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र में नाबालिग के घर से लापता होने पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। BNS 137(2) के तहत अज्ञात के खिलाफ केस, SI विनीत कुमार यादव कर रहे जांच।

MAHARAJGANJ (सिसवा)

कोठीभार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के घर से बिना बताए लापता होने का मामला सामने आया है।

परिजनों की तहरीर पर कोठीभार पुलिस ने 24 सितंबर 2026 को FIR No. 0300/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि घटना 22 सितंबर की दोपहर की है। परिजनों के अनुसार बच्ची घर से बिना बताए कहीं चली गई। तहरीर में कुछ अज्ञात मोबाइल नंबरों से संपर्क होने की बात भी बताई गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना SI विनीत कुमार यादव को सौंपी है। कोठीभार पुलिस सर्विलांस और अन्य माध्यमों से बच्ची की तलाश में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।