- रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
- ब्यूरो चीफ महाराजगंज
पीड़िता रूबीना खातून की तहरीर पर कोठीभार थाने में FIR दर्ज, SI दिव्य प्रकाश को सौंपी गई जांच
MAHARAJGANJ (सिसवा)
महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिसवा बाजार के नौका टोला वार्ड नंबर 4 निवासी एक महिला ने अपने पति समेत ससुराल के 4 लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़िता रूबीना खातून पत्नी टिपू की तहरीर पर कोठीभार पुलिस ने FIR No. 0292/2026 के तहत मामला दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला?
एफआईआर के अनुसार, पीड़िता ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ पहले से कोर्ट में मुकदमा कर रखा है। आरोप है कि इसी मुकदमे की रंजिश को लेकर 15 सितंबर 2026 की रात 9:30 बजे उसके पति टिपू, जेठ अरशद, जेठ का बेटा एक अरमान और ननदोई अली हसन निवासी गौनरिया ने एक राय होकर उसके साथ गाली-गुप्ता और जान से मारने की धमकी दी।
विरोध करने पर चारों ने पीड़िता, उसकी बहन जुवैदा और बहनोई मुमताज के साथ मारपीट की, जिससे पीड़िता को गंभीर चोटें आईं। आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव कर घायलों को सिसवा अस्पताल भिजवाया, जहां से पीड़िता को गंभीर स्थिति में रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
इस मामले में कोठीभार थाने ने BNS की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच SI दिव्य प्रकाश को सौंपी गई है।
थानाध्यक्ष कोठीभार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल रिपोर्ट और बयानों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

