भारत-नेपाल सीमा पर पर्यटन को बढ़ावा देंगे प्रेम सागर पटेल, DM को लिखा पत्र

  • रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
  • ब्यूरो चीफ महाराजगंज

पंचायती राज समिति के सभापति ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र, कहा – सौंदर्यीकरण से बढ़ेगी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या

MAHARAJGANJ 

317-सिसवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पंचायती राज समिति, उत्तर प्रदेश विधानसभा के सभापति प्रेम सागर पटेल ने जनपद में पर्यटन विकास को लेकर पहल की है।

विधायक ने जिलाधिकारी महराजगंज को दिनांक 11 सितंबर 2026 को पत्र लिखकर अपने विधानसभा क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण स्थलों – दर्जिनिया ताल एवं गण्डक रिवर टेल प्वाइंट के सौंदर्यीकरण की मांग की है।

पत्र में विधायक ने अवगत कराया है कि दोनों स्थल भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब स्थित हैं, जहां राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इन स्थलों का सौंदर्यीकरण कराए जाने से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

विधायक श्री पटेल ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि उक्त दोनों स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्य की स्वीकृति से संबंधित अग्रिम कार्यवाही शीघ्र की जाए, ताकि आने वाले पर्यटकों और आम जनमानस के लिए पर्यटक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

उल्लेखनीय है कि प्रेम सागर पटेल लगातार अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सक्रिय हैं।