- रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
- ब्यूरो चीफ महाराजगंज
ग्रामीणों को ऑनलाइन कार्यों के लिए होना पड़ रहा है परेशान, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की जांच की मांग
MAHARAJGANJ (सिसवा)
महराजगंज जनपद के सिसवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा बंदी बेलासपुर के पंचायत भवन से पंचायत सहायक के नियमित रूप से नदारद रहने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन में पंचायत सहायक के समय से न बैठने के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं से जुड़े ऑनलाइन कार्यों के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
ग्रामीणों की शिकायत पर मामले की पड़ताल के लिए जब पत्रकार पंचायत भवन पहुंचे तो पंचायत सहायक वहां मौजूद नहीं मिलीं। आरोप है कि इस दौरान जानकारी लेने पर उनके पति द्वारा पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार किया गया।
इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय और जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्र के नेतृत्व में अख्तर अली, विवेक पाण्डेय सहित कई पत्रकारों ने जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) को शिकायती पत्र सौंपकर जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

शिकायती पत्र में मांग की गई है कि पंचायत भवन को समय से खोला जाए और पंचायत सहायक की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।

