- रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
- ब्यूरो चीफ महाराजगंज
मुख्य यजमान धर्मेंद्र मद्धेशिया के नेतृत्व में निकली भव्य शोभायात्रा, महिला श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
महाराजगंज (सिसवा)
स्थानीय कोठीभार स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपरांत छठिहार कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान धर्मेंद्र मद्धेशिया रहे। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था तथा देर शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा के दौरान हाथों में ध्वज लिए श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में लीन नजर आए।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गोलू, विवेक, सोनू, दिवाकर, प्रज्ञानंद मिश्रा, निलेश, अर्जुन और आकाश का विशेष सहयोग रहा। आयोजक मंडल द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई थी।
अंत में मुख्य यजमान धर्मेंद्र मद्धेशिया ने सभी क्षेत्रवासियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


