रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल, ब्यूरो चीफ- महाराजगंज
कोठीभार में अज्ञात महिला का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
महराजगंज (सिसवा)
कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम खेसरारी छावनी टोला में एक अज्ञात महिला (उम्र करीब 35 वर्ष) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लीची के बाग में पेड़ से लटका मिला है।
पुलिस के अनुसार घटना दिनांक 28.08.2026 की है, जिसकी सूचना 31.08.2026 को शाम करीब 4 बजे पीआरवी के जरिए थाना कोठीभार को मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
मौके पर शक्ति सिंह पुत्र शीश सिंह के लीची के बगीचे में महिला का शव लटका हुआ था। पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन कराया।
थानाध्यक्ष कोठीभार ने बताया कि मृतका की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

