सिसवा विधायक कल बहुआर कला में सीसी रोड का करेंगे लोकार्पण

  • रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
  • ब्यूरो चीफ-महाराजगंज

निचलौल ब्लॉक में सुबह 11 बजे होगा कार्यक्रम, क्षेत्र के विकास का दिया संकल्प

महाराजगंज (निचलौल)

सिसवा विधानसभा के विधायक एवं पंचायती राज समिति, उ.प्र. सरकार के सभापति प्रेमसागर पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।

इसी क्रम में निचलौल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बहुआर कला में नवनिर्मित सी.सी. रोड का लोकार्पण उनके कर कमलों द्वारा किया जाएगा।

लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 03 सितंबर 2026, दिन बृहस्पतिवार को प्रातः 11:00 बजे, स्थान- ग्राम पंचायत बहुआर कला में होगा।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनसेवा ही उनका संकल्प है। उन्होंने सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों, ग्राम प्रधान व कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।