सिसवा में गूंजा गौ सम्मान का नारा, पुष्कर से आए संतों ने भरी हुंकार – 14 दिसंबर को लखनऊ में होगा शक्ति प्रदर्शन

  • रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
  • ब्यूरो चीफ महाराजगंज

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करो – सिसवा में संतों की मांग, हिन्दू कल्याण मंच ने दिया समर्थन

महाराजगंज (सिसवा)

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तृतीय चरण के तहत सिसवा नगर में हिन्दू कल्याण मंच के सभी सदस्यों से संतों ने संपर्क किया। हिन्दू कल्याण मंच के पदाधिकारियों ने भी अपना समर्थन दिया।

पुष्कर से पधारे संत श्री गोपाल जी महाराज एवं संत स्नेहा जी का प्रवास जनपद महराजगंज में चल रहा है। जनपद के हर ब्लॉक की हर ग्राम पंचायत में हस्ताक्षर अभियान और कमेटी गठन के लिए व्यापक संपर्क चल रहा है।

संतों ने बताया कि यह अभियान वृन्दावन के संतों ने शुरू किया था, जिसे देश के हर प्रदेश के संतों का समर्थन मिल रहा है। प्रथम व द्वितीय चरण की सफलता से ही पंजाब में गौशाला के बिजली बिल माफ हुए और यूपी में गौवंश अनुदान 30 से बढ़कर 50 रुपये हुआ।

अभियान के तृतीय चरण के तहत अब ग्राम स्तर पर कमेटी बनाकर अधिक से अधिक हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं। (उत्तर प्रदेश में चुनाव के कारण परिवर्तित तिथि) 14 दिसंबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूरे प्रदेश के गौ प्रेमी हस्ताक्षर अभियान को लेकर पहुंचेंगे और सरकार को पत्रक देकर पूरे देश में गौ हत्या बंदी कानून, गौ माता को राष्ट्र माता की उपाधि और गौ आधारित कृषि की मांग करेंगे।