‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत नगर पालिका में सफाई मित्र सम्मान व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

  • रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
  • ब्यूरो चीफ महाराजगंज

CHC सिसवा के सहयोग से लगा हेल्थ कैंप, BP-शुगर की हुई जांच; EO विन्ध्याचल ने कहा – स्वच्छ नगर के असली नायक हैं सफाई मित्र

MAHARAJGANJ (सिसवा)

स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान के तहत बुधवार को नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार द्वारा कार्यालय परिसर में सफाई मित्र सम्मान समारोह एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिसवा के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी  विन्ध्याचल एवं सभासद गण द्वारा नगर के सफाई मित्रों को माला पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

शिविर में 4 प्रमुख गतिविधियां आयोजित की गईं – 1. हेल्थ कैम्प, 2. PPE किट वितरण, 3. सरकारी योजनाओं से जुड़ाव और 4. सफाई मित्र सम्मान।

स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों की टीम द्वारा सभी सफाई मित्रों का BP, शुगर सहित सम्पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया गया व रजिस्टर में विवरण दर्ज किया गया।

इस अवसर पर EO विन्ध्याचल ने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में सफाई मित्रों की भूमिका सबसे अहम है।

इस दौरान कपिल देव भारती, शकील अहमद, अरुन सिंह,  धर्मेन्द्र,  जयमंगल, मंगलेश एवं समस्त सफाई नायकगण मौजूद रहे।