नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार में गांधी-शास्त्री जयंती पर माल्यार्पण और स्वच्छता ही सेवा अभियान

  • रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
  • ब्यूरो चीफ महाराजगंज

अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल और अधिशासी अधिकारी विन्ध्याचल के नेतृत्व में वार्ड 03 सुभाष नगर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश

MAHARAJGANJ (सिसवा)

आज 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तत्पश्चात महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसके उपरांत “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत वार्ड संख्या-03 सुभाष नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जायसवाल एवं अधिशासी अधिकारी विन्ध्याचल के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा श्रमदान कर वार्ड में साफ-सफाई कराई गई तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जायसवाल ने कहा कि महात्मा गांधी जी का स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाए। अधिशासी अधिकारी विन्ध्याचल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सतत प्रयास है, जिसमें सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।

कार्यक्रम में सभासद जितेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, आशीष शाही, प्रमोद जायसवाल, मुन्ना गोंड, कर्मचारी में विनोद गुप्ता, कपिलदेव भारती, शकील अहमद, अनिल गुप्ता, अरुण सिंह, गुलाब, लालमोहन, धर्मेन्द्र, घुरहू, जयमंगल, मंगल विनय, मेहताब, शिवा, शुभम, राजन, श्वेत, सहित नगर पालिका परिषद के अन्य कर्मचारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।