- रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
- ब्यूरो चीफ महाराजगंज
सिसवा: सेंट जोसेफ स्कूल में पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग, प्रबंधक विन्सी जोसफ ने कहा –बच्चों के दोस्त बनें अभिभावक
Maharajganj (सिसवा)
नगर के मुखर्जी नगर स्थित सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग (पीटीएम) एवं अवार्ड सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया।

जोसेफ स्कूल में स्वागत गीत पर मनमोहक प्रस्तुति देतीं छात्राएं।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनोहारी स्वागत गान एवं स्वागत नृत्य से हुआ। लाल परिधान में सजी छात्राओं की सधे हुए सुर-ताल और भावपूर्ण प्रस्तुति ने सभागार में मौजूद सभी अभिभावकों को भावविभोर कर दिया।
इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के चेयरमैन ओ. ए. जोसफ ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला केवल विद्यालय में दी जाने वाली शिक्षा नहीं है, बल्कि परिवार के संस्कार और अभिभावकों के सतत मार्गदर्शन से बनती है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान और अंकों तक सीमित नहीं किया जा सकता। वास्तविक शिक्षा वह है जो बच्चे के अंदर विवेक, अनुशासन, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी का भाव जगाए।

PTM के दौरान मेधावी छात्रा को सम्मान
इस दौरान विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।
विद्यालय की प्रबंधक विन्सी जोसफ ने कहा कि आज के समय में अभिभावकों को केवल अनुशासक नहीं, बल्कि बच्चों का मित्र और विश्वासपात्र मार्गदर्शक बनना होगा। बच्चों की भावनाओं को सुनना और समझना बहुत जरूरी है।

पीटीएम में बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। अंत में प्रधानाचार्य बैजू चेरियन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य शिवेंद्र सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

