महराजगंज: कोठीभार पुलिस का मिशन शक्ति अभियान, गेरमा व रुद्रापुर में महिलाओं व बच्चों को किया जागरूक

  • रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
  • ब्यूरो चीफ महाराजगंज

कोठीभार थाने की मिशन शक्ति टीम ने आंगनवाड़ी व प्राथमिक विद्यालय में लगाई चौपाल, गुड टच-बैड टच का दिया संदेश

MAHARAJGANJ (सिसवा)

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत आज दिनांक 12.10.2026 को थाना कोठीभार पुलिस की मिशन शक्ति / एंटी रोमियो टीम ने थाना क्षेत्र में सघन जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर चौपाल लगाकर महिलाओं और स्कूली बच्चों को जागरूक किया।

पहला कार्यक्रम: ग्राम गेरमा में आंगनवाड़ी केंद्र पर महिला चौपाल
टीम द्वारा ग्राम गेरमा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर महिला चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह, महिला समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

दूसरा कार्यक्रम: रुद्रापुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को किया जागरूक
वहीं दूसरे कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय, रुद्रापुर में स्कूली बच्चों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बच्चों को बेहद महत्वपूर्ण विषय गुड टच-बैड टच, बाल अपराध, साइबर अपराध से बचने के तरीकों के बारे में सरल भाषा में समझाया गया।

पुलिस टीम ने बच्चों और महिलाओं को शासन द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 102, 108 और 1076 के बारे में भी बताया और किसी भी परेशानी पर बेझिझक पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

इस जागरूकता अभियान में उ0नि0 योगेन्द्र तिवारी, का0 विकास कुमार और म0का0 प्रियंका शाह की मुख्य भूमिका रही।

ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने कोठीभार पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।