महराजगंज: कोठीभार थाने में नाबालिग के अपहरण का केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

  • रिपोर्ट: विकास कुमार जायसवाल
  • ब्यूरो चीफ महाराजगंज

परिजनों की तहरीर पर BNS की धारा 137(2) व 61(2) में मुकदमा दर्ज, बरामदगी के प्रयास जारी

MAHARAHGANJ (सिसवा)

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर पर 12 सितंबर 2026 को FIR दर्ज की गई है।

आरोप है कि बीती रात नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाया गया। इससे पहले सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की शिकायत भी चौकी पर दी गई थी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले की विवेचना SI दिव्य प्रकाश को सौंपी गई है। वहीँ SI दिव्य प्रकाश का कहना है कि बरामदगी और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है।